फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Besides producing 106 farmer honored

बेहतरीन उत्पादन करने वाले 106 अन्नदाता सम्मानित

Wed, 23 Dec 2015 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पलहरी स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय पर बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले में विभिन्न फसलों का बेहतरीन उत्पादन करने वाले 106 किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से आह्वान किया कि वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


किसान गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारी अपने-अपने प्रक्षेत्र के किसानों को पुरस्कार दिलाने की होड़ में दिखाई दिए। सबसे ज्यादा कृषि विभाग के किसानों को पुरस्कार दिया गया। अधिकारियों ने किसानों के आगे योजनाओं की झड़ी लगा दी। मगर किसानों की समस्याओं पर कार्यक्रम के दौरान कोई चर्चा ही नहीं की गई।
विज्ञापन


किसानों को संबोधित करते हुए सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के हितों के लिए कई प्रकार योजनाएं चला रहा है, इसका लाभ उठाना चाहिए। इसके अलावा तमाम तरह की नई तकनीक भी आ गई हैं जिन्हें अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक एसपी सिंह ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसान किस तरह से सम्मान पा सकते हैं और इसकी प्रक्रिया क्या है। खरीफ और रबी दोनों फसलों में बेहतर उत्पादन करने वाले चार-चार किसानों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed