{"_id":"6240b43550aa7010e013c960","slug":"beni-babu-remembered-on-death-anniversary-barabanki-news-lko6234254199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्य तिथि पर याद किए गए बेनी बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्य तिथि पर याद किए गए बेनी बाबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोहनलाल डिग्री कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा कार्यकर्ताओं के अलावा उनके चाहने वालों ने समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शांति हवन में भाग लिया। इसके अलावा नई सड़क व सपा कार्यालय पर भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में स्थित समाधि स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर में यहां शांति हवन आयोजित किया गया। पूरे दिन बेनी बाबू की समाधि पर फूल-मलाएं चढ़ाई जाती रहीं जबकि शाम को दीप जलाए गए। इस मौके पर बेनी बाबू की धर्मपत्नी मालती वर्मा, पुत्र राकेश वर्मा, जूही सिंह, श्रेया वर्मा, विधायक गौरव रावत, एमएलसी राजेेश यादव राजू, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, सुधीर कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व सांसद रामसागर रावत के नई सड़क स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बेनी बाबू से जुड़ेे प्रसंग नेता व कार्यकर्ताओं ने सुनाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, राममगन रावत, सोना रावत आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि दी।