{"_id":"668743cc91a001f7280c55f6","slug":"barabanki-police-is-number-one-in-up-in-reaching-quickly-in-case-of-emergency-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119971-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आपात स्थिति में जल्द पहुंचने में बाराबंकी पुलिस यूपी में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आपात स्थिति में जल्द पहुंचने में बाराबंकी पुलिस यूपी में नंबर वन
Fri, 05 Jul 2024 06:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
केवल 8.56 मिनट में मौके पर पहुंच रही पीआरवी
प्रदेश के 74 जिलों को पीछे छाेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जिले की पुलिस ने आपात सेवाओं की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान अर्जित किया है। यहां की पीआरवी काॅल आने के बाद मात्र आठ मिनट 56 सेेकेंड में मौके पर पहुंच रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को घोषणा हुई। जून महीने में बाराबंकी में पुलिस कुल 16,934 स्थानों पर पहुंची। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पूरी टीम को उत्तम उत्तम प्रविष्टि दी है।
जिले में मौजूदा पीआरवी के 48 चार पहिया व 24 दो पहिया वाहन संचालित है। यूपी-112 मुख्यालय द्वारा पीआरवी के लिए निर्धारित सर्वोत्तम समय 15 मिनट का है। जबकि बाराबंकी की डॉयल 112 की टीम मात्र 8.56 मिनट में ही पहुंच रही है। प्रदेश स्तर पर जून माह की जारी रैकिंग में कहा गया है कि शिकायतकर्ता को निर्धारित समय सीमा से 40 फीसदी पहले ही त्वरित सहायता मिल रही है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के रेडियो ओवर इण्टरनेट प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप कौन सी पीआरवी मौके पर सबसे कम समय में पहुंचकर पीड़ित को सहायता पहुंचा सकती है, सुनिश्चित किया गया है। जिले में डायल 112 के नोडल एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा व प्रभारी उमेश बहादुर सिंह है। बीते दिनों में पुलिस ने कई लोगों की हादसे के बाद जान बचाई तो आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति को भी रोका।