फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: MLA supporters and employees clash over toll, sabotage

Barabanki News : टोल को लेकर विधायक समर्थक और कर्मचारी भिड़े, तोड़फोड़

Fri, 04 Nov 2022 03:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Nov 2022 03:12 PM IST
सार

लखनऊ जा रहे  विधायक ने बताया कि टोल पर आगे पहुंचकर वह वहां रुक गए। चार पांच गाड़ी निकलने के बाद टोल कर्मियों ने लाठी डंडा और असलहा लेकर हमला बोल दिया। पथराव शुरू कर दिया। कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

विज्ञापन
Barabanki News: MLA supporters and employees clash over toll, sabotage
बाराबंकी में टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले नानपारा विधानसभा के अपना दल के विधायक राम निवास वर्मा के समर्थक और टोल कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई और गाड़ियों  में तोड़फोड़ हुई। विरोध में विधायक समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ रामनगर पुलिस बल के मनाने में जुटे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने समर्थकों के साथ 25 गाड़ियों के साथ शामिल होने जा रहे थे। विधायक राम निवास वर्मा ने बताया कि मसौली के पास शाहवपुर टोल प्लाजा पर आगे पहुंचकर वहां रुक गए ,काफिले के चार - पांच वाहन निकलने के बाद टोल कर्मियों ने लाठी डंडा और असलहा लेकर हमला बोल दिया,पथराव शुरू कर दिया। जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने मेरी जान बचा कर वहां से निकाल पाए। विधायक मौके पर ही समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की तहरीर पुलिस को दी जा रही है। सीओ रामनगर डॉक्टर बीनू सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों और विधायक जी के समर्थकों के बीच जो विवाद हुआ है उसका मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीसीटीवी फुटेज भी लिए जाएंगे। विधायक जी को आश्वासन दिया गया है कि वह तहरीर दे दे पूरी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed