फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: If the wife did not come, the young man hanged himself on the noose

Barabanki News : पत्नी नहीं आई तो युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, मिला सुसाइड नोट

Tue, 25 Oct 2022 03:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Oct 2022 03:19 PM IST
सार

नरेंद्र कुमार का विवाह एक साल पहले हुआ था। शादी के बाद पारिवारिक कलह के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वह पत्नी को वापस लाने के लिए परेशान रहता था।

विज्ञापन
Barabanki News: If the wife did not come, the young man hanged himself on the noose
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराबंकी जिले में सिद्धौर में कोठी थाना क्षेत्र के अमसेरुवा गांव में सोमवार सुबह घर के अंदर एक युवक का शव फंदे पर लटका पाया गया। कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें युवक ने पत्नी के ना आने से फांसी लगाने की बात कही है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अमसेरुवा गांव के रामखेलावन के 21 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार का विवाह एक साल पहले हुआ था। शादी के बाद पारिवारिक कलह के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वह पत्नी को वापस लाने के लिए परेशान रहता था। सोमवार सुबह घर के अंदर कमरे में उसका शव फंदे पर लटका पाया गया तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट में युवक ने घरवालों को परेशान ना किए जाने की बात लिखते हुए पत्नी के ना आने के कारण आत्महत्या की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोठी के थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed