फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   barabanki : fire in clothes showroom, loss of lakhs

barabanki : कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, उठा धुएं का गुबार, लाखों का नुकसान

Sat, 31 Dec 2022 11:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
barabanki : fire in clothes showroom, loss of lakhs
शोरूम में आग... - फोटो : अमर उजाला

शहर के मुख्य बाजार में भीड़भाड़ के बीच शनिवार देर शाम कपड़े के एक शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार भी भाग खड़े हुए। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कुछ काबू पाया। लेकिन देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। इस भीषण अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर में धनोखर चौराहे से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर प्रमुख बाजार है। धनोखर चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर स्थित धर्मशाला के पीछे गौरव जैन व तुषार जैन का कपड़े का शोरूम है। शनिवार देर रात शोरूम खुला था। नववर्ष की पूर्वसंध्या होने के कारण बाजार में लोग मौजूद थे। रात करीब साढे 8 बजे अचानक शोरूम के एक हिस्से से लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग भड़क गई और दुकान के अंदर मौजूद ग्राहक और शोरूम मालिक समेत सभी कर्मचारी भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


आग देख कर पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तो किसी की समझ में नहीं आया कि क्या करें। आग फैलने के डर से हर कोई दहशत में आ गया। चंद मिनटों के बाद पुलिस और फिर करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचना शुरू हो गई। पुलिस ने आसपास का एरिया खाली करा दिया। सभी दुकानदार भी आग बुझाने में जुट गए हैं। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग को आगे बढ़ने से रोक तो दिया मगर पूरा शोरूम जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक फायर कर्मी आग को शांत करने में लगे थे। धुएं का गुबार आसमान में फैला था। इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed