{"_id":"665b9d66e216b816ed005ae4","slug":"barabanki-created-history-in-voting-by-defeating-79-seats-barabanki-news-c-315-1-brp1006-118268-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 79 सीटों को पछाड़ कर मतदान में बाराबंकी ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 79 सीटों को पछाड़ कर मतदान में बाराबंकी ने रचा इतिहास
Sun, 02 Jun 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों के लिए सात चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान पहली बार बाराबंकी के मतदाताओं ने सर्वाधिक 67.20 प्रतिशत मतदान कर पूरे प्रदेश में अव्वल रहकर इतिहास रचा है। इस उपलब्धी को पाने में सर्वाधिक दम आधी आबादी ने दिखाया। उसकी बदौलत बाराबंकी जिला प्रदेश की 79 सीटों को पछाड़ कर नंबर एक की पायदान पर आया।
इस दौरान जिले की कुर्सी विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने सर्वाधिक 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कर एक कीर्तिमान बनाया। इस सफलता के पीछे राजनीतिक दलों के दिग्गजों की सभाएं और जिला प्रशासन की घर-घर तक न्योता देने के साथ ही समय पर पर्ची उपलब्ध कराकर बुलावा टीमों की सक्रियता प्रमुख कारण मानी जा रही हैं।
प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। कौन सा दल व गठबंधन बाजी मारेगा, यह तस्वीर तो चार जून को साफ होगी। किंतु बाराबंकी के मतदाताओं ने मतदान का रिकार्ड बनाकर जीत की बाजी जरूर अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
आंकड़े बताते हैं कि बाराबंकी जिला प्रदेश में मतदान को लेकर कभी भी टाॅप टेन सूची तक में अपनी कोई जगह नहीं बना पाया था। लेकिन इस बार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिलाधिकारी की अगुवाई में मतदान जागरूकता की ऐसी अलख जगी जिसने जिले के सभी लोगों को गौरवान्वित कर दिया। चुनावी इतिहास में 18वीं लोकसभा में बाराबंकी प्रदेश में सर्वाधिक मतदान करने वाली सीट के रूप में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रही है।
इस रिकार्ड के पीछे राजनैतिक पंडित जहां अलग-अलग गणित सेट करने में जुटे हैं वहीं महिलाओं की अधिक वोटिंग भी यह कयास बढ़ा रही है कि आधी आबादी का झुकाव किस दल की ओर ज्यादा होगा। प्रशासनिक अमला भी मतदान जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों की सफलता पर गदगद है।
इस बार यहां 2615 बूथों पर 1918491 मतदाता थे। जिसमें महिता मतदाताओं की संख्या 904242 हैं। यानी महिला मतदाता 47.13 प्रतिशत तो पुरष मतदाता 52.86 हैं। 2019 में 60 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था जो बढ़कर 66.10 प्रतिशत पहुंच गया। हैदरगढ़ में 63.50 मतदान कर महिलाएं 63.28 फीसदी मतदान करने वालों पुरुषों से आगे रहीं। हर विधानसभा सीट में पांच प्रतिशत महिलाओं के वोट बढ़ गए।
जितना अधिक मतदान उतना ही अच्छा जनादेश आता है। इसलिए मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। महिलाओं की भागीदारी को लेकर प्रयास सफल हुए। मतदाताओं के पास समय से पर्ची पहुंचाने व मतदान के दिन बुलावा टीमों की भ्रमण भी काफी सुखद रहा।