{"_id":"68740f95e41f51d20c070996","slug":"barabanki-bahraich-highway-declared-safe-zone-no-entry-for-heavy-vehicles-barriers-installed-barabanki-news-c-315-1-brp1006-143655-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी–बहराइच हाईवे सेफ जोन घोषित, भारी वाहनों की नो एंट्री, लगाए गए बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी–बहराइच हाईवे सेफ जोन घोषित, भारी वाहनों की नो एंट्री, लगाए गए बैरियर
विज्ञापन
हाईवे पर बड़े वाहन रोकती पुलिस।
- फोटो : हाईवे पर बड़े वाहन रोकती पुलिस।
बाराबंकी। सावन के पहले सोमवार और महादेवा मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार दोपहर बाद से बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। जिला पुलिस प्रशासन ने रामनगर तिराहे से लेकर बहराइच की सीमा तक हाईवे को ‘सेफ जोन’ घोषित कर दिया है। जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
हाईवे से जुड़े अन्य प्रमुख मार्गों पर भी सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही है, ताकि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए हाईवे पर छह विशेष पुलिस टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके साथ ही चौपुला, रामनगर तिराहा और महादेवा क्षेत्र में हाई विजुअल कैमरों से यातायात पर 24 घंटे पैनी नज़र रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार से लेकर सोमवार तक बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। अगर भीड़ असाधारण रूप से बढ़ी तो छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा बहराइच की ओर से रामनगर की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं, लखनऊ की ओर से बहराइच या गोंडा जाने वाले वाहनों को अयोध्या की ओर भेजा जा रहा है, ताकि महादेवा मेला क्षेत्र में ट्रैफिक का अतिरिक्त दबाव न पड़े। फतेहपुर से रामनगर आने वाले मार्ग पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे यातायात पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित रह सके।
...........................
ये रहेगी यातायात व्यवस्था
- लखनऊ से गोंडा, बहराइच जाने वाले भारी वाहन चौपुला तिराहे से अयोध्या होकर जाएंगे, जबकि हल्के वाहन सफदरगंज, बदोसराय, मरकामऊ, चौकाघाट होकर गुजरेंगे।
- लखनऊ से बाराबंकी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सफेदाबाद, हिंद हॉस्पिटल, असैनी मोड़, हैदरगढ़ व पल्हरी ओवरब्रिज पर रोके जाएंगे।
- देवा की ओर से आने वाले भारी वाहन बाराबंकी नहीं आकर मामापुर नहर पुल, माती चौकी, मटियारी होकर सीधे लखनऊ जाएंगे।
- फतेहपुर, फूलपुर, मोहम्मदपुरखाला, सूरतगंज की ओर से रामनगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
- बहराइच से लखनऊ आने वाले छोटे वाहन बाराबंकी न आकर चहलारी घाघरा पुल, रेउसा, महमूदाबाद, कुर्सी होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे।