{"_id":"68848831fc5e0fb4830d0525","slug":"barabanki-a-tenth-class-student-s-health-deteriorated-while-returning-home-and-he-died-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: तेज धूप में घर लौट रहा छात्र गश खाकर गिरा, सीएचसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: तेज धूप में घर लौट रहा छात्र गश खाकर गिरा, सीएचसी में मौत
Sat, 26 Jul 2025 01:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)।
अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)।
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:21 PM IST
सार
बाराबंकी में दसवीं के छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ी उसे अस्पताल ले जाया गया जहां सीएचसी में दम तोड़ दिया। छात्र तेज धूप में गश खाकर गिर गया था।
विज्ञापन
विकास
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दोपहर की तेज गर्मी में स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। कुछ ही देर बाद सीएचसी में उसने दम तोड़ दिया। हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र विकास (18) शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में अचानक तेज धूप में वह गश खाकर गिर पड़ा। साथ चल रहे अन्य छात्रों ने तत्काल उसके घर पर जाकर सूचना दी। बदहवास परिजन उसे पहले निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर सीएचसी हैदरगढ़ लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम गुप्ता ने बताया कि विकास विद्यालय में पूरी तरह से स्वस्थ था। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल के मुताबिक परिवार की ओर से किसी ने शिकायत नहीं की है। विकास के पिता सुखमी लाल किसान हैं। वे अपने पुत्र का शव अपने गांव जासेपुर ग्राम पंचायत के मजरे दीवानखेड़ा लेकर चले गए।
विज्ञापन