{"_id":"689ce3f63006421047023511","slug":"barabanki-a-bus-going-to-delhi-overturned-on-ayodhya-national-highway-15-people-injured-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी... 30 यात्री घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी... 30 यात्री घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
Thu, 14 Aug 2025 08:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:56 AM IST
सार
बताया जाता है कि हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे में कई लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस बुधवार देर रात रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के धरौली गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
हाईवे पर अचानक चीख-पुकार मचने से आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा गया।
विज्ञापन
दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 30 से अधिक घायलों का उपचार किया गया है, जिनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
चालक पर लापरवाही और नशे का आरोप
घायलों के अनुसार, रास्ते में बस चालक ने एक ढाबे पर बस खड़ी कर शराब पी। इसके बाद वह बस को तेज रफ्तार में लहराते हुए चला रहा था। रामसनेहीघाट इलाके में अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे पर पलट गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घायलों को निकालने में जुटे रहे। उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह और सीओ जटाशंकर मिश्रा ने यातायात बहाल कराया।