{"_id":"6782413e050868114e0856a3","slug":"bachelors-and-masters-examination-held-at-42-centers-barabanki-news-c-315-1-brp1007-131344-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 42 केंद्रों पर हुई स्नातक व परास्नातक की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 42 केंद्रों पर हुई स्नातक व परास्नातक की परीक्षा
Sat, 11 Jan 2025 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
रामनगर पीजी कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत- शिक्षक
बाराबंकी। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के 42 केंद्रों पर शुक्रवार को स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं हुईं। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते नहीं मिला।
रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य और केंद्राध्यक्ष प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि पहली पाली में परीक्षा नहीं हुई। दूसरी पाली में स्नातक के द्वितीय सेमेस्टर के शिक्षाशास्त्र विषय में 201 में से 193 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में पांचवें सेमेस्टर की भूगोल परीक्षा में 211 में से 208 परीक्षार्थी मौजूद रहे। परीक्षा संचालन में सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. सुनीत, डॉ. अखिलेश, डॉ. विश्वेश और डॉ. मनोज ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
वहीं, शहर स्थित जनेस्मा केंद्र पर परास्नातक और स्नातक की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में हुई। प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि परास्नातक प्राणी विज्ञान में 41 और रसायन विज्ञान में छह विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि स्नातक के तीसरे सेमेस्टर में हुई शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 136 के सापेक्ष 134 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में परीक्षा नहीं हुई।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन