फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   baby

धान के खेत में मिला नवजात

Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
baby
बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में शनिवार को एक नवजात धान के खेत में मिला। खेत गए एक ग्रामीण को फसल के बीच से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो जानकारी हुई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के एक व्यक्ति ने नवजात को पालने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के मनोज को खेत के बगल से गुजरते समय धान की फसल के बीच से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मनोज ने खेत में जाकर देखा तो बच्चा पानी में पड़ा था। सूचना मिलते ही गांव लोग जमा हो गए। कई महिलाएं भी बच्चे को देखने पहुंची और नवजात (बालक) को आंचल का सहारा दिया। एंबुलेंस बुलाकर शिशु को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गांव के स्वामी दयाल ने कहा कि बालक को अपनाने की इच्छा जताई है। स्वामी दयाल का कहना है कि उनकी बहू के कोई संतान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजात को खेत में फेंकने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed