{"_id":"65b18dae13c9d22b7c0f11f6","slug":"arrangements-in-cowsheds-are-inadequate-cows-are-shivering-in-the-cold-barabanki-news-c-315-1-brp1007-11919-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोशालाओं में इंतजाम नाकाफी, ठंड में ठिठुर रहे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोशालाओं में इंतजाम नाकाफी, ठंड में ठिठुर रहे गोवंश
Thu, 25 Jan 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गोशालाओं में मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए अलाव के साथ जूट के बोरे मुहैया कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अधिकांश स्थानों पर न तो अलाव जल पा रहे हैं और न ही जूट के बोरे मुहैया कराए गए हैं। मवेशियों के लिए हरे चारे से लेकर पानी का संकट बना हुआ है। कई स्थानों पर क्षमता से अधिक संख्या होने के कारण मवेशियों को खुले आसमान के नीचे रातें गुजारनी पड़ रही हैं। जिम्मेदारों को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हाे रही। सीवीओ डॉॅ. अतुल कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी गोशालाओं का निरीक्षण कराया जाएगा, जहां कमियां हैं उनको दुरुस्त कराया जाएगा।
अलाव न जलने से ठिठुर रहे मवेशी
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के मेला रायगंज, रमसहाय, बिरौली, औलिया लालपुर, ठाकुरपुर, श्याम नगर, हजरतपुर, बरौलिया आदि ग्राम पंचायतों में गोशालाएं बनी हुई हैं। पर्याप्त मात्रा में अलाव नहीं है। चारे के नाम पर पराली की कटिया व भूसे से काम चलाया जा रहा है।
हैंडपंप में पंप लगाकर भरा जा रहा पानी
त्रिवेदीगंज के सराय पांडेय गांव स्थित गोशाला में 165 मवेशी हैं। तालाब सूखा पड़ा है। अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी पीने के लिए नांद में इंडिया मार्का हैंडपंप में मोटर लगाकर पानी भरा जाता है। जूट के बोरे भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
नहीं हुआ बिजली कनेक्शन
देवा ब्लॉक की ग्राम सभा महरौड़ में गोशाला में अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। ऐसे में इंजन चलाकर नांद में पानी भरवाकर मवेशियों के लिए व्यवस्था की जाती है। यहां चार केयरटेकर तैनात हैं।
क्षमता से दोगुने मवेशी
निंदूरा क्षेत्र के इब्राहिमपुर गोशाला में क्षमता 110 मवेशियों की है, लेकिन यहां 215 मवेशी संरक्षित कराए गए हैं। पर्याप्त टिन शेड के अभाव में खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है। डॉक्टरों के नियमित न आने मवेशी बीमार हो रहे हैं।