फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Another accused of mining mafia Vinod gang arrested

खनन माफिया विनोद गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Another accused of mining mafia Vinod gang arrested
बाराबंकी। मिट्टी के अवैध खनन मामले में पकड़े गए विनोद यादव गैंग के एक और आरोपी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। यह लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने इसके पास से एक लाख की नकदी, दो डंफर व एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

बीते 21 अगस्त को सतरिख पुलिस ने अवैध खनन मामले में विनोद यादव समेत पांच लोगों को जेल भेजा था, जबकि दो दिन पूर्व भी दो आरोपी पकड़े गए थे। एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि विनोद गैंग का ही अंतर्रजनपदीय खनन माफिया राजेन्द्र यादव निवासी इटौली सिटी थाना काकोरी जनपद लखनऊ को डल्लूखेड़ा थाना सतरिख से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दो डंफर, एक सफारी कार व एक लाख की नकदी बरामद की। एसपी ने बताया कि राजेन्द्र यादव (52) जनपद लखनऊ और आसपास के जिलों का सबसे बड़ा खनन माफिया है। इसकी इटौली में एक दूध की डेरी के साथ राजेन्द्र एंड सन्स के नाम से एक फर्म भी है। आसपास के जनपद से अवैध खनन के लिए जेसीबी मशीन व डंफर को अपनी फर्म में लगाता है। इसके साथ कार्य करने वालों में इसका भतीजा लवकुश, जनपद बस्ती निवासी गौरव राजपाल और मोनू मुख्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके द्वारा जनपद लखनऊ, सीतापुर व बाराबंकी आदि जनपद में अवैध खनन बड़े पैमाने पर कराया जाता है। इस अवैध गिरोह का एक और काम रेलवे एवं किसान पथ बनाने के नाम पर अवैध खनन करने वाले स्थानों पर किसी एक गाटा संख्या की खनन के लिए अनुमति को प्रार्थना पत्र दिया जाता है। राजेन्द्र यादव के नाम से अनुमति प्राप्त होने पर इसके द्वारा स्वयं या फिर उस सम्बन्धित जनपद के खनन माफिया से अवैध खनन करवाया जाता है।

बाराबंकी जनपद में खनन माफिया विनोद यादव द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र यादव के नाम की अनुमति पर अवैध खनन कराया जाता है, जो किसी निश्चित गाटा संख्या पर नहीं होती है। अभियुक्त द्वारा किसी भी शर्तों का पालन नहीं किया जाता है। आसपास के किसानों की जमीनों से मिट्टी चोरी कर बेच दी जाती है। इनके द्वारा अधिकतम दो मीटर खनन का भी उल्लंघन कर अधिक गहराई तक मिट्टी की खुदाई की गई है। खनन माफिया राजेन्द्र यादव लगभग पांच वर्षों से इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस टीम को दस हजार का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed