फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Aliganj youth arrested for murder of property dealer

Barabanki News: प्राॅपर्टी डीलर की हत्या में अलीगंज का युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aliganj youth arrested for murder of property dealer
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ के प्राॅपर्टी डीलर अतुल पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने लखनऊ के ही अलीगंज के विवेक को गिरफ्तार किया है। सूत्राें के अनुसार विवेक का अतुल पर 40 हजार रुपये बकाया था, जिसे लेकर अतुल उस पर दबाव बनता था। हत्या से पहले अतुल को काफी शराब पिलाई गई। पुलिस अभी इस बात की छानबीन कर रही है कि कोई और तो हत्या में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


लखनऊ के अलीगंज निवासी प्राॅपर्टी डीलर अतुल पांडेय बृहस्पतिवार की रात कुर्सी थाना क्षेत्र में किसान पथ से बख्शी का तालाब जाने वाली सर्विस लेन पर लहूलुहान पड़ा मिला था। पास में ही उसकी कार खड़ी थी। उसका गला रेता गया था। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। उनकी पत्नी की तहरीर पर उसके साथ प्राॅपर्टी का काम करने वाले चार लोगाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि अलीगंज के विवेक पर अतुल के 40 हजार रुपये बकाया था। पुलिस ने काॅल डिटेल खंगाली और सुराग मिलने के बाद विवेक को दबोच लिया। सूत्राें के अनुसार पैसे वापस करने के लिए अतुल अक्सर विवेक पर दबाव बनाता था। उससे कई बार खुद को अपमानित महसूस किया। बृहस्पतिवार की रात उसने अतुल को कुर्सी क्षेत्र में बुलाकर खूब शराब पिलाई। विवेक बाइक से था। अतुल जब बेसुध हो गया तो उसकी हत्या कर दी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद किए गए लोगाें की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed