फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Agencies should clear the backlog in four days and speed up home delivery

Barabanki News: चार दिन में बैकलॉग खत्म करें एजेंसियां, तेज करें होम डिलीवरी

Tue, 14 Apr 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Agencies should clear the backlog in four days and speed up home delivery
बाराबंकी। सहालग शुरू होने से पहले ही गैस सिलिंडरों की मांग बढ़ गई है, लेकिन मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता गैस सिलिंडर पाने के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने इसकी समीक्षा की तो पाया कि 73 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने बुकिंग करा रखी है, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिली। इस पर डीएम ने गैस कंपनी के प्रतिनिधियों और एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि चार दिनों के अंदर बैकलॉग को खत्म करें और होम डिलावरी में तेजी लाएं, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम ने पाया कि बीपीसीएल पर 26,416, आईओसीएल पर 38,469 और एचपीसीएल पर 8,363 कुल 73,248 सिलिंडर का बैकलॉग है। इनमें ओम इंडेन, आस्था इंडेन और बाबा प्रसाद गैस सेवा पर सर्वाधिक बैकलॉग मिला। चंद्रिका, नूर और बाबा लोधेश्वर गैस एजेंसी पर भी अधिक बैकलॉग दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हाल में चार दिवस के भीतर समस्त बैकलॉग समाप्त किया जाए। शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को फ्री ट्रेड एलपीजी गैस सिलिंडर आसानी से मिल सके। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नियंत्रण कक्ष संचालित है। उपभोक्ता 05248-297489 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ई केवाईसी और पीएनजी पर जोर
ई केवाईसी अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया गया। निष्क्रिय गैस कनेक्शनों को शीघ्र सक्रिय करने, शहरी क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। यह कदम गैस आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed