{"_id":"696675a83768c484bd04111e","slug":"after-waiting-for-hours-patients-finally-received-treatment-but-they-were-left-frustrated-barabanki-news-c-315-1-slko1012-156228-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घंटों इंतजार के बाद मिला इलाज, परेशान हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घंटों इंतजार के बाद मिला इलाज, परेशान हुए मरीज
Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीज।
बाराबंकी। बदले मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस तथा त्वचारोग की चपेट में आने लगे हैं। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। इससे मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और घंटों इंतजार के बाद जाकर इलाज मिल पा रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 1657 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के 428, सांस के 127, पेटदर्द के 279, हड्डी रोग 272, बदनदर्द के 378, त्वचारोग के 465 मरीज देखे गए। डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे सोहनलाल, कैलाश, पप्पू, झींगा, करिश्मा, मंगल ने बताया कि वे सुबह नौ बजे आ गए थे। किसी तरह से परचा तो बना गया। डॉक्टर को दिखाने के लिए डेढ़ घंटे से लाइन में लगे हैं। राजू, प्यारेलाल, नवरंग ने बताया कि बुखार के साथ शरीर में छोटे-छोटे दाने भी निकल आ रहे हैं और इनमें खुजली होती है। डॉक्टर ने जांच कराकर दवाएं दीं। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी को बेहतर इलाज मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाता है।