{"_id":"b01a3c87a56fdb9e2d98b5657f2b0948","slug":"affidavit-of-illiterate-voters-asking-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरोें से निरक्षर का शपथ पत्र मांगने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरोें से निरक्षर का शपथ पत्र मांगने पर हंगामा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षर मतदाताओं से निरक्षर होने का शपथ पत्र मांगने पर शुक्रवार को ब्लॉक में जमकर हंगामा हुआ। प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का आरोप था कि बीडीओ सपा के दबाव में एमएलसी चुनाव के मतदाताओं को धमका रहे हैं। जानकारी होते ही कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कार्यालय को घेर लिया। एमएलसी के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी और किसान नेता मुकेश सिंह और खंड विकास अधिकारी और भाकियू प्रत्याशी के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस बात का कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और बीडीओ को हटाए जाने को लेकर धरना शुरू कर दिया है।
हरख ब्लॉक के मानपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामअचल का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह और ग्राम विकास अधिकारी महमूदुल हसन ने हलफनामे पर हस्ताक्षर करा लिया। जब यह पूछा गया कि हलफनामे पर हस्ताक्षर क्यों कराया गया है तो बताया कि सभी सदस्यों को सहायक दिया जाना है। रामअचल ने इसका विरोध किया और मामले की जानकारी जिलाधिकारी के साथ ही भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह जो खुद भी एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं को दी।
जानकारी मिलते ही मुकेश सिंह और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तालान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हरख ब्लॉक पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। उनकी खंड विकास अधिकारी उमाशंकर से इस मामले को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन अधिकारी कोई बात को मानने को तैयार नहीं थे।