फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Administrative building will be built at a cost of Rs 14 lakh

Barabanki News: 14 लाख की लागत से बनेगा प्रशासनिक भवन

Thu, 06 Feb 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 06 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administrative building will be built at a cost of Rs 14 lakh
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में वर्षों से जर्जर भवन में संचालित प्रशासनिक कार्यालय की तस्वीर जल्दी बदलेगी। इसके लिए 14 लाख के खर्च से नए प्रशासनिक भवन के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ ही नए भवन में दस्तावेजों और फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

शहर मेंं स्टेशन रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज जिले का प्रमुख महाविद्यालय है। यहां करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जर्जर व पुराने भवन में बदहाल व्यवस्थाओं के बीच यहां पढ़ाई होती है। करीब चार माह पूर्व तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा था। उन्होंने अधूरे पड़े हॉस्टल के निर्माण के साथ ही प्रशासनिक भवन बनाने का निर्देश दिया था। बजट मिलने पर प्राचार्य ने कार्य शुरू करा दिया है। नए भवन में फाइल एवं दस्तावेज़ तथा कक्ष प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव के लिए अलग से विशेष कक्ष बनेगा। जनेस्मा प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि प्रशासनिक भवन के लिए 14 लाख रुपये का बजट मिलने के बाद से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed