फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   aap

कोरोना काल में हुई हजारों लोगों की मौत:- संजय सिंह

Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
aap
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में लोगों की मौत का मजाक उड़ाया है, क्योंकि उन्होंने कोरोना मैनेजमेंट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई है। जबकि सच्चाई यह है कि हजारों लोगों की मौत कोरोना काल में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को वह सूरतगंज स्थित रामलीला मैदान में विधानसभा क्षेत्र रामनगर के प्रथम आगमन पर आए थे। उन्होंने कहा कि पहले भाजपाई कहते थे कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन अब यह नारा बदल गया है। रामलला आएंगे चंदा चोरी कराएंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर भूमि घोटाले में यह बात उजागर हो चुकी है। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सूरतगंज के 25 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, जुगराज, रुपेश, विनय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा व बसपा एक ही पार्टियां
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मायावती को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि विस चुनाव में मायावती का चुनाव चिन्ह हाथी की सूंड़ में कमल का फूल होने जा रहा है। भाजपा और बसपा दोनों ही पार्टियां एक हैं। हमें किसी भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। श्री सिंह शनिवार को गांधी भवन में आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होने के बाद पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि पार्टी पहले सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ रही है। पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है। बिकरु कांड से जुड़ी खुशी दुबे के मुद्दे पर कहा कि बसपा अब इस मुद्दे को उठा रही है। जबकि आप ने इसे काफी पहले उठाया था। प्रदेश की कानून व्यवस्था को धता बताते हुए श्री सिंह ने बेटियों के साथ दुराचार और 69 हजार शिक्षक भर्ती में दलितों को आरक्षण न दिए जाने का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed