{"_id":"69289e76ff32d3574e054b97","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-sugarcane-overturned-blocking-the-haidergarh-road-for-an-hour-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152792-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक घंटे ठप रहा हैदरगढ़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक घंटे ठप रहा हैदरगढ़ मार्ग
Fri, 28 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर। हैदरगढ़ चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बृहस्पतिवार सुबह बाराबंकी मार्ग पर कोठी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से एलएनटी लाइन के तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय घटनास्थल के आसपास कोई मौजूद नहीं था। चालक भी बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दूसरा ट्रैक्टर मंगवाकर ट्रॉला को सड़क के किनारे हटवाया। दस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रक व बसों की लाइन आधा किमी दूर तक लगी रही।
(संवाद)
विज्ञापन
(संवाद)