फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A teenage girl bought from Bihar to marry a middle-aged man

Barabanki News: अधेड़ से शादी कराने के लिए बिहार से खरीद लाए किशोरी

Tue, 30 Jul 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 30 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl bought from Bihar to marry a middle-aged man
बाराबंकी। बिहार के सीवान जिले से कथित रूप से अपहरण करके लाई गई किशोरी को खरीदने बेचने का मामला चर्चा में है। बताते हैं कि गरीब परिवार की किशोरी को कथित अपहरण कर्ताओं ने खरीदा था। इतना ही नहीं 17 साल की किशोरी का विवाह करीब 45 साल के आदमी से करने की तैयारी थी। शहर कोतवाली पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू और बिंदु की पड़ताल कर रही है। जबकि किशोरी के परिजन ही इस मामले में अब उससे कन्नी काटने लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 साल की किशोरी बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के गरीब परिवार की है। किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसी क्षेत्र में रहने वाले अजय सिंह उर्फ अभय सिंह, इनकी पत्नी सुमिता देवी व रूपकिशोर उसे अच्छे घराने में शादी कराने का झांसा देकर सीवान शहर लाए थे। लेकिन यहां शादी कराने की बजाय उसे गाड़ी में बैठाकर बाराबंकी पहुंचा दिया गया। बीते शुक्रवार को कार लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हवेली ढाबा पर रुकी तो किशोरी ने शोर मचा दिया। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने फरार लोगों की लोकेशन खंगाल कर घटना के अगले दिन ही बदायूं जिले के उघैती निवासी रूपकिशोर वैश्य, लौथर निवासी सौरभ, जिला गौतमबुद्धनगर के तिगडी गोल चक्र थाना विसरावा निवासी अजय सिंह व इनकी पत्नी सुमीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी को बिहार से खरीदने के बाद बदायूं ले जाया जा रहा था। किशोरी को बताया गया था कि उसका विवाह कराया जाएगा। रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ भी हुई थी। इसी से किशोरी को भय लगने लगा और ढाबे के पास मौका पाकर वह आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग निकली। शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से किशोरी के परिजनों से संपर्क करने की काफी कोशिश की मगर परिजन इस पूरे मामले से किनारा कसे हैं। वह पुलिस का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपी जेल में है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण भी पुलिस करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed