{"_id":"68910c192c429828a5043970","slug":"a-report-of-culpable-homicide-was-filed-in-the-case-of-death-barabanki-news-c-315-1-brp1006-145207-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला में ससुराल आए युवक को कीटनाशक दवा पिलाने से मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना के लोधौनी मजरे चांदपुर निवासी फूलवासा पत्नी बंशीलाल चौहान ने 27 जुलाई को मोहम्मदपुर खाला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि 13 जुलाई को उनका बेटा पृथ्वी चौहान मोहम्मदपुर खाला के मिर्जापुर अपनी ससुराल आया था। यहां विवाद के बाद ससुराल वालों ने उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया था। दो दिन पहले इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
विवेचक ने पीड़ित और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए थे। ससुरालियों ने आरोप निराधार बताए थे। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विवेचक ने पीड़ित और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए थे। ससुरालियों ने आरोप निराधार बताए थे। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन