फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A gas cylinder leak caused a fire, injuring a woman.

Barabanki News: गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी

Sat, 16 May 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 16 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A gas cylinder leak caused a fire, injuring a woman.
बाराबंकी। कोठी के कुम्हरावां मजरे नसीरवापुर में शुक्रवार को मेराज अली के घर में सिलिंडर से गैस रिसाव की वजह से लगी आग में पूरी गृहस्थी जल गई। लपटों में घिरकर उनकी पत्नी शबनम झुलस गईं। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेराज अली ने बताया कि शुक्रवार सुबह कोठी स्थित एजेंसी से सिलिंडर लेकर आए थे। दोपहर में पत्नी शबनम ने खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया, तभी सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा। तेजी से निकल रही गैस को देख शबनम कुछ कर पाती, इससे पहले आग लग गई। आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर घर के बाहर मौजूद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शबनम को बाहर निकालकर जान बचाई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। शबनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से घर में रखा राशन, कपड़े, फर्नीचर, नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि कमल सिंह पटेल ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता दी है। लेखपाल अमित कन्नौजिया ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed