{"_id":"59189bbb4f1c1b231f855a16","slug":"a-fire-in-a-snack-factory-with-a-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से नमकीन फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से नमकीन फैक्ट्री में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 14 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी सूचना मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक व फायरब्रिगेड को दी। आधे घंटे विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की दो मशीनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझती फैक्ट्री में रखी नमकीन व मशीनरी जलकर राख हो गई।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर चंदौली स्थित गनेश इंडस्ट्री में नमकीन का प्रोडक्शन किया जा रहा था। शनिवार देर रात मजदूर मशीन बंद करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब एक बजे मजदूर कमलेश को धुआं उठते दिखाई दिया।
मजदूर गोदाम में जाकर देखा तो शार्ट सर्किट के स्पार्किंग हो रही थी और उसके नीचे नमकीन से भरी बोरियों से धुआं उठ रहा था। मजदूर ने इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक उमाशंकर जायसवाल को देने के बाद फायरब्रिगेड को दी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर वहां के मजदूरों व आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना के आधा घंटा बाद फायर ब्रिगेड की दो मशीनें पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता गोदाम में रखी नमकीन की सारी बोरियां जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में मिक्सर समेत कई मशीनें भी जल गई।
नमकीन फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी। -बीपी यादव, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद