फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A charging station will be built on the campus for double decker buses

Barabanki News: डबल डेकर बसों के लिए परिसर में बनेगा चार्जिंग स्टेशन

Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A charging station will be built on the campus for double decker buses
बाराबंकी। नए बस स्टेशन पर डबल डेकर बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए बस स्टेशन परिसर में ही जमीन भी चिन्हित हो गई है। चिह्नित जमीन के निरीक्षण के बाद वहां से झाड़ियोंं की साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। बिजली कनेक्शन देने के लिए पॉवर कॉरपोरेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है। चार्जिंग स्टेशन को पुलिस, लोक निर्माण विभाग व पॉवर कार्पोरेशन से एनओसी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

नए बस स्टेशन से 20 डबल डेकर बसों का संचालन होगा। इसके लिए जिले में अभी तक सात इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें आ चुकी हैं। इन्हें चार्ज करने के लिए मुंबई से चार्जिंग मशीनें भी आने के बाद फिलहाल इन्हें बस स्टेशन पर ही टीन शेड के नीचे रखा गया है। बसों के चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन वर्कशाप परिसर में ही बनाने के लिए जमीन भी चिह्नित हो चुकी है। बिजली विभाग के जेई ने चिह्नित जगह का निरीक्षण व सर्वे भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

एक्सईन सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद अब इसका स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्दी परिवहन विभाग को यह स्टीमेट भेज दिया जाएगा। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से 1800 केवीए कनेक्शन की मांग की गई है। स्टीमेट मिलने पर बिजली विभाग को चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यह बसें बाराबंकी से लखनऊ और अयोध्या के बीच चलाई जाएंगी। इन बसों के अस्थाई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी लखनऊ आरएम कार्यालय से पूरी कराई जा रही है। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय में इनका पंजीयन होगा। इनके संचालन से लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या जिले के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed