{"_id":"125-85520","slug":"Barabanki-85520-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
Barabanki
Updated Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बड्डूपुर (ब्यूरो)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रीवा-सीवा गांव के बाहर घुंघेटर थाना क्षेत्र के भुड़कुला निवासी एक युवक का शव रविवार की सुबह एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। घुंघटेर के भुड़कुला गांव निवासी चंद्रशेखर (22) पुत्र भोला रावत शनिवार की सुबह अपने घर से निकला था। जिसके बाद रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह चंद्रशेखर का शव बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रीवा-सीवा गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता भोला रावत ने बताया कि चंद्रशेखर मजदूरी करता था। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। एसओ बड्डूपुर रिजवान अब्बास का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन