फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लाल निशान से दो सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर

लाल निशान से दो सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से तराई में हड़कंप मच गया है। नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है। नदी का पानी एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नदी में हलचल देख प्रशासन भी सतर्क हो गया है। राजस्व कर्मियाें को नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ की दुश्वारियां झेल रहे पीड़िताें का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ है कि नदी के बढ़ते जलस्तर ने तराई के वासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 से बढ़कर 106.096 पहुंच गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो सेमी ऊपर पहुंच गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नदी का पानी एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं हाल ही में आई बाढ़ से यहां के पीड़ितों को अभी राहत भी नहीं मिली है कि एक बार फिर से नदी के तेवर देख तराई वासी सहम गए हैं। नेपाली पानी ने ऐसा कहर बरपाया था कि चार लोगों की जान चली गई और तीन तहसीलों रामनगर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट के करीब 200 गांव प्रभावित हो गए थे। गांवों में पानी भर जाने से लोग बंधे पर जीवन गुजार रहे थे। वहीं जो लोग गांव में फंसे थे उनकी रातें छतों पर या फिर पेड़ों पर बने मचान पर गुजर रही थीं। बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली मदद महज औपचारिकता बनकर रह गई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed