{"_id":"125-85440","slug":"Barabanki-85440-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Barabanki
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवां। रोडवेज की एक अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों को आता देख चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों युवक सीतापुर के निवासी थे और देवां शरीफ में दर्शन करने आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे।
सीतापुर के महमूदाबाद कस्बा निवासी जलालुद्दीन (25) पुत्र दस्तगीर व सुफियान (22) पुत्र इस्लामुद्दीन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे देवां शरीफ में दर्शन करने जा रहे थे। देवां कोतवाली क्षेत्र के सिपाहिया गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जलालुद्दीन और सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जलालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुफियान को एंबुलेंस से लखनऊ भेजवाया पर रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों से घिरता देख बस चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक पता लगा रही है। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवां कोतवाली के एसआई शफाकउल्ला खां ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। बस की रफ्तार ज्यादा होने से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों युवकों की जान चली गई है।