{"_id":"125-85439","slug":"Barabanki-85439-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Barabanki
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर कुएं मेें एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने अधेड़ की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा चपड़ी गांव के बाहर स्थित एक कुएं में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि जिस व्यक्ति का कुएं में शव मिला है उसकी उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास होगी। कहा शरीर में चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव करीब सात दिन पुराना लगता है जिसके चलते मृतक के शरीर की खाल भी उखड़ गई है। एसओ ने कहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।