फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बेटे पर दर्ज कराया मां की हत्या का केस

बेटे पर दर्ज कराया मां की हत्या का केस

Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले की रहने वाली एक महिला की मौत के मामले में उसके पति ने अपने पुत्र के ही खिलाफ मां की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के समय पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर व गले में चोट के निशान मिलने से उसकी हत्या होने की बात सामने आई है। बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले की रहने वाली शन्नो (45) पत्नी बच्चालाल गुप्ता की सात जुलाई की रात हत्या की गई थी। इसके बाद इनका शव आठ जुलाई की सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। घटना के बाद पुलिस ने इसे घरेलू कलह मेें आत्महत्या का मामला बताया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर में चोट व गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पति बच्चालाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र बब्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जिसके बाद रविवार को पुलिस ने इस मामले में मृतका के पुत्र के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। यह महिला अपने पुत्र बब्लू के साथ रहती थी जबकि इसका पति दूसरी जगह अपनी पुत्री के साथ रहता था। आरोप है कि मां की संपत्ति हड़पने की खातिर पुत्र ने उसकी हत्या की है। कोतवाल मोहन वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed