फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आम व्यापारी की पिटाई कर 82 हजार लूटे

आम व्यापारी की पिटाई कर 82 हजार लूटे

Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बेलहरा(बाराबंकी)। लखनऊ से घर वापस लौट रहे एक आम व्यापारी को रास्ते में मिले बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर उसके पास मौजूद 82 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। एसओ जानकारी से ही इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी शकील अहमद आम का व्यापार करते है। शकील ने लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में आम का बाग खरीद रखा है। शनिवार रात करीब 10.30 बजे शकील लखनऊ से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ही बरैय्या गांव के पास रास्ते में मिले बाइक सवार दो बदमाशों ने शकील को बाइक समेत रोककर पहले उनकी जमकर पिटाई की उसके बाद व्यापारी के पास मौजूद 82 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल व्यापारी काफी देर तक घटना स्थल पर ही बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। व्यापारी ने बताया कि जब उसे होश आया तो पास के बरैय्या गांव जाकर वहां के ग्रामीणों से फोन लेकर सूरतगंज पुलिस चौकी फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की व घायल व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। पीड़ित ने मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की सूरतगंज पुलिस चौकी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है जबकि थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास ऐसी किसी लूट की घटना की जानकारी अभी नहीं है। कहा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed