फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लोधेश्वर महादेवा में सावन मेला शुरू

लोधेश्वर महादेवा में सावन मेला शुरू

Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर भारत के प्रमुख शिव मंदिर लोधेश्वर महादेवा में रविवार से सावन मेला शुरू हो गया। दूरदराज से शिवभक्तों के आने का सिलसिला भी तेज हो गया है। सावन के पहले दिन यहां पहुंचे शिवभक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महादेव के दरबार में माथा टेका और अभीष्ट वर की कामना की। सावन के पहले सोमवार पर यहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे जिसके लिए जिला प्रशासन रविवार देर शाम तक तैयारियों में जुटा रहा। देवाधिदेव महादेव की आराधना के लिए महादेवा में शिवभक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया है। सावन के पहले सोमवार के चलते महादेवा में एक दिन पूर्व रविवार को साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर व वाहनाें से शिवभक्त जयकारा लगाते गाते-झूमते पहुंच रहे हैं। रविवार को तड़के चार बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने पंक्तिबद्घ होकर पूजन अर्चन किया। सुबह करीब 11 बजे महादेवा पहुंचे डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने पूजा अर्चना की। इस दौरान जय भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। हालांकि डीएम की सख्ती के बाद भी रोड लाइट व पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। बुढ़वल रेलवे स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग की प्रकाश व्यवस्था शाम तक दुरुस्त नहीं हो सकी थी। बैरीकेडिंग दुरुस्त कर 35 अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई है। अभरन तालाब में पानी कम होने के कारण भरवाया जा रहा है। पहले सोमवार की कुछ घंटाें की प्रतीक्षा के चलते शिवभक्तों का उत्साह व उमंग कई गुना हो गया है। सावन के पहले सोमवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों के सैलाब के बीच मध्यरात्रि के बाद कपाट खुलते ही शिवभक्त देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed