{"_id":"125-81944","slug":"Barabanki-81944-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी व नहर में डूबे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी व नहर में डूबे दो युवक
Barabanki
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
देवां/ बेलहरा (बाराबंकी)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो युवक घाघरा नदी व इंदिरा नहर में डूब गए। इनमें से देवां कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी एक युवक ने बुधवार शाम इंदिरा नहर में छलांग लगा दी तो वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र निवासी युवक मवेशी चराने के दौरान घाघरा में गिर गया। पुलिस ने दोनों की तलाश करवाई पर उनका पता नहीं लग सका है।पहली घटना देवां क्षेत्र में हुई जहां कोतवाली देवां के बबुरीगांव के रहने वाले रामप्रसाद गौतम(35) पुत्र कोड़ी गौतम ने बुधवार शाम गांव के बाहर से निकली इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। युवक को नहर में कूदते हुए जब आसपास के लोगों ने देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू करवाई पर युवक का पता नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि युवक के परिवारीजनों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से बीमार था जिसके चलते वह नहर में कूद गया है। नहर में पानी का तेज बहाव व अंधेरा होने के चलते युवक के बारे में कुछ पता न चल पाने की बात पुलिस बता रही है। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि नहर में कूदे युवक की तलाश करवाई जा रही है पर अभी तक उसके बारे मेें पता नहीं लग सका है। वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बाबापुरवा मजरे सरसन्दा निवासी श्यामू (35) पुत्र बाबूराम बुधवार दोपहर मवेशी चराने के लिए खेत गया था। गांव के पास से ही घाघरा नदी निकली है तभी अचानक श्यामू नदी किनारे जा पहुंचा और नदी में गिर गया। श्यामू के साथ मवेशी चरा रहे गांव के अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते और उसे बचाने के लिए दोड़ते तब तक वह नदी में लापता हो गया था। एसओ नागेंद्र सिंह का कहना है कि घाघरा में लापता हुए युवक की तलाश गोताखोराें से करवाई गई है पर उसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन