फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डूबकर दो छात्राओं की मौत

डूबकर दो छात्राओं की मौत

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर/ देवां (बाराबंकी)। मां के साथ कल्याणी नदी पर कपड़े धोने गईं दो छात्राओं की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना दोनों के नदी में नहाने के दौरान हुई। इसमें डूब रही सहेली को बचाने के प्रयास में दूसरी की भी जान चली गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी के बाहर निकाले। हादसे के बाद दोनों बालिकाओं के परिवार में कोहराम मचा है। दोनों गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थीं।
विज्ञापन

देवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना की रहने वाली अनारकली पत्नी रंगलाल व साजिया पत्नी इस्माइल अपनी दो पुत्रियों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर स्थित कल्याण नदी में कपड़े धोने गई थी। कपड़े धोने के दौरान दोनों महिलाओं की पुत्रियां खुशबू (11) पुत्री रंगलाल और तालमीन (13) पुत्री इस्माइल नदी में नहाने लगीं। नहाते समय अचानक तालमीन गहराई मेें पहुंचकर डूबने लगी। उसको डूबता देख खुशबू उसे बचाने का प्रयास करने लगी। इस प्रयास में असफल खूशबू भी तालमीन के साथ नदी में डूब गई। दोनों की मां की चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने डूबी दोनाें बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी। घटना के करीब चार घंटे बाद शाम छह बजे ग्रामीणों ने दोनों बालिकाओं के शव मिले। इससे दोनों बालिकाआें के परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल देवां रामजी यादव ने बताया कि दोनों बालिकाओं के शव नदी से बरामद करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed