फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। बिटिया के विवाह की तैयारी में जुटे एक अधेड़ की शुक्रवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव शनिवार सुबह गांव की एक झोपड़ी में रखे भूसे में पाया गया। मृतक के भाई व पुत्र द्वारा पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम औलियापुर मजरे लोहेरा निवासी शिवराज वर्मा (50) पुत्र रामदीन की पुत्री मुन्नी देवी की शनिवार को शादी थी। वह बिटिया के विवाह की तैयारियों में जुटे थे। वह शुक्रवार की रात गांव में ही रघुनाथ के घर से दूध लाने के लिए निकले थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव के रघुनाथ के ही घर के पीछे बनी झोपड़ी में रखे भूसे के ढेर में शिवराज का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि शिवराज की हत्या गला दबाकर की गई है। इस मामले में मृतक के पुत्र राहुल व भाई देशराज ने पुलिस को दी गई तहरीर के जरिए अज्ञात लोगोें के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिवराज का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी के चलते उसकी मौत हुई। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी वहीं उसके पिता की मौत हो जाने के बाद सारी खुशियां गम में बदल गई। लोगों का कहना है कि शिवराज ने कितनी मेहतन कर अपनी पुत्री की शादी तय की थी पर शायद भगवान को यही मंजूर था। जिस दिन उसकी बेटी का विवाह हो उस दिन वह ही इस दुनिया से चला जाए। इस घटना के बाद जहां मृतक के घरवालों का बुरा हाल है,वहीं गांव में भी दुख का माहौल है। घटना के बाद मृतक के घर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। शिवराज की मौत के बाद उनकी पुत्री मुन्नी देवी का विवाह भी नहीं हो सका। मृतक के पुत्र राहुल व भाई देशराज ने बताया कि बिटिया के विवाह की तैयारियों शिवराज महीनों से जुटे थे। पर भगवान नहीं चाहते थे की वह अपनी बिटिया की डोली उठा सके। कुछ समय पहले से घर में जहां खुशी का माहौल था रिश्तेदार व दोस्त आए हुए थे पर पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गई। सारे परिवारीजन शनिवार को दिन भर पोस्टमार्टम हाउस पर ही जमे रहे। राहुल ने बताया कि दीदी की शादी कैसिंल कर दी गई है। अब बाद में उनका रिश्ता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed