फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बंदूक तान दलित से उठवाया मैला

बंदूक तान दलित से उठवाया मैला

Tue, 24 Sep 2013 05:37 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 24 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कोतवाली बदोसरांय के अंतर्गत एक गांव में दबंगों द्वारा दलित युवक पर बंदूक तानकर जबरन मैला उठवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए पीड़ित ने अनुसूचित जाति आयोग तक मामले को ले जाने की बात कही है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसके द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार रिपोर्ट न दर्ज कर केवल मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर महज फर्ज अदायगी की है।
विज्ञापन

बदोसरांय कोतवाली में ग्राम अद्रा निवासी फतेह बहादुर गौतम (40) पुत्र स्व. भुल्लर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए बदोसरांय मार्ग की ओर गया था। सड़क किनारे वह शौच कर रहा था तभी वहां थोड़ी दूर पर ही अपने खेत में मौजूद अद्रा गांव के ही सत्यनाम लोध पुत्रों सत्यजीत, सत्य विजय व सत्य प्रकाश के साथ बंदूक व लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और उसे घेर लिया। पीड़ित फतेह बहादुर ने बताया कि सत्यनाम आदि ने उसे गालियां दी और मैला उठाने के लिए कहा। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की और बंदूक तान जान से मारने की धमकी देते हुए उसका शव नहर में फेंकने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि जान बचाने के लिए उसने मैला उठाकर नहर में बहाया। इसके बाद दबंगों ने फिर उसे पीटा। थोड़ी ही दूर पर गांव के धर्मेंद्र, राहुल, ब्रिजेश, दिवाकर, अशोक व जितेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़े तो दबंग वहां से भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस को मामले की तहरीर दी थी लेकिन इस मामले में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों के खिलाफ केवल मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी सत्यनाम को हिरासत में लिया है। पीड़ित फतेह बहादुर पुलिस की कार्रवाई ने असंतुष्ट है। उसने कहा है कि वह पूरे मामले की शिकायत अनुसूचित जाति आयोग में करेगा क्योंकि उसे स्थानीय पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed