{"_id":"125-67125","slug":"Barabanki-67125-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो अफीम के साथ धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो अफीम के साथ धरा गया
Barabanki
Updated Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर। एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर जनपद में अफीम तस्करों के खिलाफ चलाए रहे अभियान के तहत जैदपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया है। जैदपुर थानाध्यक्ष राय साहब यादव के अनुसार शनिवार की दोपहर वह सब इंस्पेक्टर बीबी कनौजिया के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी बेरी आलमपुर गांव के बाहर स्थित नहर की पुलिया के पास एक व्यक्ति को पकड़ा तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम आदित्य वर्मा निवासी गणेशपुर थाना सफदरगंज बताया। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एएसपी कुलदीप नारायण ने बताया िक कप्तान द्वारा टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन