{"_id":"125-67123","slug":"Barabanki-67123-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे मिला अपहृत युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे मिला अपहृत युवक का शव
Barabanki
Updated Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। एक सप्ताह से लापता एक युवक का शव शनिवार दोपहर ग्राम टांड़पुर के पास नदी किनारे झाड़ियों में मिला। चरवाहों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को ही मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी, आरोपी फरार हैं।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुरवा मजरे सैलक जलालपुर निवासी टेढ़े (45) पुत्र अशर्फीलाल 14 सितंबर को बाजार गया था लेकिन घर नहीं लौटा। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपहृत युवक का शव थाना क्षेत्र के ग्राम टांड़पुर के पास चौका नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। मृतक के पिता अशर्फीलाल व परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। चरवाहों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि टेढ़े की पत्नी मीना देवी ने शुक्रवार को ही गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इस पुलिस ने गांव के प्रेमचंद, संतोष, कुंभकरण व सियाराम के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। तहरीर में बताया कि पति टेढ़े व आरोपितों के बीच जमीन विवाद था। एसओ सुंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।