{"_id":"125-67122","slug":"Barabanki-67122-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
Barabanki
Updated Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। डॉक्टर के यहां से इलाज करा घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्र ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम खपरवा खानपुर के पूर्व प्रधान मुनेश्वर वर्मा (60) के पुत्र नीरज (35) को शनिवार की दोपहर खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया था जिसका इलाज कराने वह फतेहपुर कस्बा स्थित एक निजी डॉक्टर के यहां गए थे। शाम करीब सात बजे वह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर काजीपुर गांव के पास सामने से आ रही ईंट लदी ट्रॉली-ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पूर्व प्रधान मुनेश्वर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने नीरज को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां से उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय इसरौली गांव के पास रास्ते में नीरज ने दम तोड़ दिया। हादसा करने वाले ट्रैक्टर चालक रामसुचित निवासी हैदरगंज कोतवाली फतेहपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रैैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली है।