फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   स्वास्थ्य कर्मी के घर से तीन लाख की चोरी

स्वास्थ्य कर्मी के घर से तीन लाख की चोरी

Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी के घर के कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नकदी व जेवर समेत करीब तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घर वाले सो कर उठे तो पड़ोस के लोगों ने बताया कि उनके घर का सामान झाड़ियों में पड़ा हुआ है जिसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रामअनुज सिंह ने अभी कुछ माह पूर्व ही शहर के गांधीनगर मोहल्ले में मकान बनवाया है। रविवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर वाले कमरे में और उनके पिता छत पर सो रहे थे। तभी घर के पीछे बने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद, करीब सौ ग्राम सोने के जेवर व बीस चांदी के सिक्के समेत करीब तीन लाख का सामान पार कर दिया। सोमवार की सुबह उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर का सामान झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना दी जिसके बाद परिवार को घर में चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

भुक्तभोगी रामअनुज सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर के मेन गेट पर भी रस्सी बांध दी थी और जिस कमरे से सामान चोरी किया उसमें भी अंदर से गेट बंद कर दिया था जिससे यदि कोई जगे भी तो घर के अंदर न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी कर भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जेल चौकी इंचार्ज नौशाद खान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया है, जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed