फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हादसों में गई नौ की जान

हादसों में गई नौ की जान

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। हादसों में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड समेत नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

असंद्रा थानाक्षेत्र के पकरिया गांव निवासी संजय कुमार तिवारी (30) पुत्र ओंकारनाथ तिवारी कोठी थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। बुधवार सुबह वह डाक लेकर असंद्रा थाने गया था। दोपहर में लौटते वक्त भानमऊ चौकी ने पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर मौजूद दो होमगार्ड स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा हादसा मंगलवार रात को बाराबंकी-लखनऊ राजमार्ग पर तिवारीगंज के पास हुआ। इसमें अज्ञात वाहन ने अर्जुन प्रजापति (35) पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी ग्राम संदौली थाना सतरिख को रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर जा रही थी लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अर्जुन साइकिल से सब्जी लेने बाजार जाते वक्त हादसे का शिकार हुआ था। तीसरा हादसा मंगलवार देर रात रानी बाजार में हुआ। यहां पर बाइक सवार दो युवकों को बोलेरो ने ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार श्रवण कुमार (20) पुत्र रामसुमिरन निवासी ग्राम मंहगूपुर थाना रामनगर और उसका साथी अरुण कुमार वर्मा (22) निवासी ग्राम टेरा थाना जैदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई जहां श्रवण को मृत घोषित कर दिया गया। अरुण की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। चौथा हादसा बुधवार को हुआ। इसमें कोठी थानाक्षेत्र के बुधनई गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से हेतमापुर बाबा नरायन दास कुटी पर दर्शन करने जा रहे थे। बुधनई चौराहे के पास शत्रुंजय (30) पुत्र हरीशचंद्र गुप्ता ट्रॉली से गिर गया। सिर पर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर बुधवार रात हैदरगढ़ के गांव गोतौना निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बबलू (32) पुत्र समर बहादुर सिंह बेहोश पड़ा मिला। कस्बे के राजू साहू ने इसकी सूचना उसके परिजनों को देने के साथ ही उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बबलू को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मगर वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में बबलू के चाचा कपिल देव ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने राजू पर ही आरोप लगाते हुए हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। ग्राम कमेला सुबेहा निवासी कलावती (45) पत्नी केदारनाथ शुक्ल गुरुवार सुबह दस बजे चौबीसी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। ट्रेन आने पर वह रेल लाइन पार करने लगी। तभी ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर रनंजय कुमार (20) पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम पौड़ा थाना सराया जिला वैशाली (बिहार) की बुधवार देर रात प्लेटफार्म एक पर किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सफदरगंज थानाक्षेत्र के रंजीत पुरवा मजरे अंबौर निवासी सुशील (44) बृहस्पतिवार को कोटवा पुरवा में तेरहवीं में गया था। देर शाम लौटते वक्त उधौली के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed