{"_id":"5a21a7b84f1c1b7a548c08ac","slug":"91512155064-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना व प्रमाण-पत्र मिलने में हुआ विलम्ब, हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना व प्रमाण-पत्र मिलने में हुआ विलम्ब, हुई परेशानी
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना व प्रमाण-पत्र मिलने में हुआ विलंब, हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नगर निकाय की मतगणना व प्रमाण-पत्र को लेकर हुई विलम्ब को लेकर प्रत्याशियों को काफी परेशानी है। नगर पालिका परिषद के लिए मतगणना स्थल बनाए गए जनेस्मा कॉलेज में पहली पेटी सवा घंटे विलंब से सवा नौ बजे खुली। ऐसे में सुबह 8 बजे से ही मतगणना कराने पहुंचे प्रत्याशी व उनके एजेंट काफी परेशान रहे। यही हाल पटेल महिला कॉलेज में बने मतगणना स्थल का रहा। यहां भी मतगणना मेें विलंब को लेकर प्रत्याशी व उनके सर्मथकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद यहां जैदपुर नगर पंचायत की मतगणना करीब साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। हैदरगढ़ के रनापुर इंटर कॉलेज में सिद्धौर, सुबेेहा व हैदरगढ़ नगर पंचायत की मतगणना भी साढे़ आठ बजे के बाद शुुरू हो पाई। वहीं आनलॉइन प्रमाण पत्र को लेकर दोपहर दो बजे पहला प्रमाण आने के बाद सभासद प्रत्याशियों को करीब साढ़े सात बजे तक का इंतजार करना पडा। सभासदों के व्यौरा आनॅलाइन फीडिंग होने से लेकर ऑनलाइन जनरेट न होने को लेकर जब आनलाइन प्रमाण-पत्र नही निकले। ऐसे में जीते सभासदों का दबाव देख प्रशासन ने मैनुवली प्रमाण-पत्र तैयार कर सभासदों को विदा किया। ऐसे मेें अधिकांश सभासद जीत का जश्न मनाने के बाद प्रमाण-पत्र लेने पहुंचे तो कई ऐसे थे। जो प्रमाण-पत्र पाने तक मतगणना स्थल से नही हटे। ऐसे में उनके समर्थक फूल-माला लेकर वैरीकेटिंग के बाहर उनका इंतजार करते रहे।