फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीएम की सुरक्षा में रहेगा चप्पे,चप्पे पर पुलिस का पहरा, बनने लगा हेलीपैड

सीएम की सुरक्षा में रहेगा चप्पे,चप्पे पर पुलिस का पहरा, बनने लगा हेलीपैड

Thu, 23 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीएम की सुरक्षा में रहेगा चप्पे,चप्पे पर पुलिस का पहरा, बनने लगा हेलीपैड
60 एसआई, 18 एसओ, 5 एएसपी, दो कंपनी पीएसी व 250 सिपाहियों की रहेगी तैनाती
विज्ञापन

बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 25 नवंबर को शहर के जीआईसी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे है वहीं पुलिस लाइन में हेलीपैड भी बनने लगा है।

सीएम की सुरक्षा में 60 एसआई, 18 एसओ, छह सीओ, पांच एएसपी, दो कंपनी पीएसी व 250 सिपाहियों की तैनाती करने की तैयारी की जा रही है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय 25 को शहर के जीआईसी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


आतंकियों की धमकी के चलते सीएम की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। उनके कार्यक्रम में जाने के लिए पुलिस लाइन मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड से सीएम कार द्वारा जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। रास्ते में पड़ने वाले सभी मार्ग व गलियों में पुलिस की नाकेबंदी रहने के साथ ही फैजाबाद मार्ग पर भी आवागमन बंद कर रूट डायवर्जन करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए उक्त फोर्स के अलावा बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड समेत जनसभा के सभी गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर से ही हर किसी केे जाना पड़ेगा। सादे कपड़ों में खुफिया विभाग की टीम सक्रिय रहने के साथ ही हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक छतों पर भी करीब 50 सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

एएसपी शशीकांत तिवारी ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे है। कहा हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस का घेरा होने के साथ ही मार्ग डायवर्जन भी होगा।

एक दिन पहले होगा सीएम के आगमन का पूर्वाभ्यास
बाराबंकी। मुख्यमंत्री केे आने से पूर्व बुधवार को डीएम व एसपी ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की बैठक की। डीएम अखिलेश तिवारी ने कहा साफ-सफाई की व्यवस्था, चूना छिड़काव, पेड़ों की पत्तियों पर छिड़काव, विद्युत आपूर्ति, बुलेट प्रूफ गाड़ी आदि के प्रबन्ध समय से किया जाएं।


साथ ही कहा गया एक दिन पूर्व सीएम के आगमन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदूषण कोे देखते वाहनों को एक जगह न रोका जाए जिससेे हानिकारक गैसों सेे वातावरण दूषित न हो। बैठक में एडीएम अनिल कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed