{"_id":"5a0c887b4f1c1b78548bd448","slug":"91510770811-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसरिया व सफेद कुर्ता पायजमा तैयार करने की डिमांड बढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसरिया व सफेद कुर्ता पायजमा तैयार करने की डिमांड बढी
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजायनर कुर्ता-पायजामा पहन वोटरों को रिझा रहे नेताजी
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव में शहर के साथ ही कस्बों के प्रत्याशियों से लेकर उनके परिवारीजन व समर्थक भी नेता के लुक में मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी व उनके खास समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए कुर्ते-पायजामे तो कभी ब्रांडेड कपड़े पहनकर वोट मांगने निकल रहे हैं। कलरफुल सदरी का भी जबर्दस्त क्रेज दिख रहा है। वहीं, महिला प्रत्याशी भी पीछे नहीं हैं। ब्रांडेड साड़ियां पहनकर वे सज-धजकर शहरी सरकार पर काबिज होने के लिए वोटरों के घरों पर दस्तक दे रही हैं।
चुनावी बेला में गांधी आश्रम समेत कपड़े के अन्य शोरूम में केसरिया व सफेद कुुर्ता-पायजामा के ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। शहर के टेलर भी अन्य कपड़ों के बजाय कुर्ता-पायजामे की डिजाइनदार सिलाई में व्यस्त हैं। टेलर बताते हैं कि, प्रत्याशी अपने लिए तो कुर्ते-पायजामे बनवा ही रहे हैं, समर्थकों के लिए भी खूब ऑर्डर दे रहे हैं।
जिले में एक नगर पालिका परिषद समेत 13 निकायों में आगामी 29 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब प्रत्याशी नए लुक में मतदाताओं के बीच जाकर अपने वादे व छाप छोड़ने की कसरत कर रहे हैं। कोई प्रत्याशी जींस व शर्ट में नजर आ रहा है तो कोई नेताजी के लुक में दिखने के लिए केसरिया व सफेद रंग के कुुर्ता-पायजामा सिलवाने के लिए टेलरों की दुकान में नाप कराते दिख रहा है। वहीं, शोरूम में डिजायनर व ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए भी कई नेता व उनके समर्थक देखे जा रहे हैं।