फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   घटिया निर्माण मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार

घटिया निर्माण मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार

Sat, 11 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
घटिया निर्माण मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार
घटिया निर्माण मिलने पर
विज्ञापन

एसडीएम ने लगाई फटकार

क्रासर

- पीली ईंट हटाकर मानक के अनुसार ईंट लगाने का दिया निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। पशु चिकित्सालय भवन निर्माण में लगाई जा रही घटिया ईंटों को एसडीएम ने तुरंत हटाने के निर्देश दिए। हाईवे के निकट भवनों में जलभराव पर 16 अगस्त को बीडीओ जनप्रतिनिधि व एनएचआई के साथ समाधान निकालने का भी आश्वासन दिया।

शुक्रवार को एसडीएम राहुल यादव ने त्रिवेदीगंज ब्लॉक व सीएचसी परिसर में हो रहे जलभराव की समस्या का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एनएचआई के बने नाला क्षतिग्रस्त होने से पानी निकासी नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी। एसडीएम ने निर्माण एजेंसी से नाला सही कराने को कहा है। निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय भवन का निरीक्षण कर घटिया निर्माण मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। मौके पर पीली ईंटो को हटाकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि हाईवे के उच्चीकरण से जलभराव की समस्या के निदान के लिए 16 अगस्त को विकास खंड कार्यालय में बैठक की जाएगी। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी ओपी सिंह, अमर सिंह, जगदंबा शुक्ला, उमामहेश, रई , सचिन, दीपू, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed