फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   75 crore bill passed in three days, 125 crore left

Barabanki News: तीन दिन में 75 करोड़ के बिल पास, 125 करोड़ बाकी

Fri, 31 Mar 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
75 crore bill passed in three days, 125 crore left
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष 2022-23 का अंतिम दिन है। पिछले तीन दिनों के दौरान करीब 75 करोड़ रुपये के बिल मंजूर कराए गए। हालांकि अभी भी सवा सौ करोड़ रुपये विभागों के खातों में बाकी हैं। ऐसे में अब विभागीय अधिकारी शुक्रवार को करीब 125 करोड़ रुपये के बिल पास कराने की तैयारी में हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवकाश के दिन भी अधिकांश दफ्तर खुले रहे। वित्त एवं लेखाधिकारियों ने शेष बजट से संबंधित बिल तैयार किए। कोषागार कार्यालय में करीब 16 करोड़ रुपये के बिल अपलोड किए। अगर समय रहते सभी विभाग बिल प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो जिले के विकास के लिए मिला करोड़ों रुपया वापस हो जाएगा।
विज्ञापन



मौजूदा सत्र में जिले को प्राप्त हुए बजट में से करीब दो सौ करोड़ रुपये विभागों के पास बाकी थे। इसके सापेक्ष पिछले तीन दिनों में करीब 75 करोड़ रुपये के बिल प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जबकि शेष सवा सौ करोड़ खपाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बृहस्पतिवार को विकास भवन के कुछ दफ्तरों को छोड़ कर अधिकांश में अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बकाया बिल तैयार किए गए और सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय की मंजूरी के बाद उन्हें कोषागार भेजवाया गया।
विज्ञापन



इसी तरह डूडा कार्यालय में भी लंबित कार्यों को पीओ सौरभ त्रिपाठी की देखरेख में निपटाया गया। कृषि विभाग, जिला पंचायती राज, प्रांतीय रक्षा दल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आईसीडीएस, सीएमओ एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी बजट खपाने के लिए जद्दोजहद चलती रही। कलेक्ट्रेट में भी कर्मचारी बकाया बिल तैयार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोषागार में बृृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय की ओर से करीब नौ करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। सीएमओ कार्यालय से 25 लाख रुपये का बिल आया। इसके अलावा डीआईओएस, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, कृषि, महिला अस्पताल, सौ शैय्या अस्पताल सिरौलीगौसपुर समेत करीब 16 करोड़ रुपये के बिल प्रस्तुत हुए। अलग-अलग पटल के अधिकारियों ने बिलों की जांच कर उन्हें वरिष्ठ कोषाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि अधिकांश विभाग अपने बिल प्रस्तुत कर रहे हैं। शुक्रवार को रात आठ बजेे तक का समय दिया गया है। अगर बिल नहीं आता है तो शेष बजट सरेंडर हो जाएगा।





सर्वर पर लोड होने से सुस्त हुई रफ्तार
बाराबंकी के साथ ही लगभग पूरे प्रदेश में बजट खपाने की जद्दोजहद चल रही है। यही वजह है कि सर्वर पर भी अधिक लोड पड़ रहा है। ऐसे में सर्वर धीमा चल रहा है, जिससे डेटा अपलोडिंग का कार्य सुस्त हो गया है। इसको लेकर मुख्यालय के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed