फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   64 Ravana effigies to be burnt in Ram's Gurukul, communal unity to be seen on Dussehra

Barabanki News: राम के गुरुकुल में जलेंगे 64 रावण, दशहरे में दिखेगी कौमी एकता

Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
64 Ravana effigies to be burnt in Ram's Gurukul, communal unity to be seen on Dussehra
बाराबंकी। बाराबंकी जिले का दशहरा अपने आप में मिसाल है। मान्यता है कि सतरिख स्थित गुरुकुल में भगवान श्रीराम ने अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ शिक्षा प्राप्त की थी। यही कारण है कि यहां दशहरे का उत्सव धार्मिक आस्था और सामाजिक मेल-जोल का अद्भुत संगम पेश करता है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को जिलेभर में करीब 88 स्थानों पर मेले का आयोजन होगा। इनमें से 64 स्थानों पर रावण के पुतले तैयार किए गए हैं। इस मौके पर कौमी एकता की झलक साफ नजर आती है। मेलों में सबसे अधिक कारोबार मुस्लिम समाज से जुड़े व्यापारी करते हैं।
विज्ञापन



जरौली के मो. बाला बताते हैं कि वे दशहरे में मिट्टी के खिलौने लेकर जाते हैं, जिनकी खूब बिक्री होती है। वहीं, जिले के कई गांवों में रावण और कुंभकरण के विशाल पुतले बनाने का जिम्मा मुस्लिम कारीगरों के हाथों में ही रहता है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सभी आयोजनों पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed