{"_id":"58a493394f1c1b5833d868d3","slug":"6-lakh-crore-of-the-rich-are-going-to-forgive-modi-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीरों का 6 लाख करोड़ माफ करने जा रहे मोदी : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीरों का 6 लाख करोड़ माफ करने जा रहे मोदी : राहुल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा व आरएसएस नफरत फैलाने का काम करते हैं। सपा से गठबंधन पर कहा कि दो युवा मिलकर उत्तर-प्रदेश को बदलना चाहते हैं। हम प्रदेश को न तोड़ने देगें न बंटने देंगे।
ढाई सौ सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में युवा सरकार बनाएंगे। मोदी ने अमीरों का एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफ कर दिया और 6 लाख करोड़ रुपये माफ करने जा रहे हैं। किसानों के कर्जमाफी पर चुप्पी साध लेते हैं। मोदी के लच्छेदार और झूठे भाषण काफी मजेदार होते हैं पर वादे सभी खोखले होते हैं।
राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में जैदपुर कस्बे में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जोश से लवरेज राहुल के निशाने पर सिर्फ नरेंद्र मोदी रहे। खड़े होते ही जनता से सवाल उछाला ढाई साल में नरेंद्र मोदी ने क्या किया, जवाब मिला कुछ नहीं। दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला, जवाब मिला छीन लिया।
विज्ञापन
भीड़ में उत्साह देखते ही कहा 8 नवंबर की रात 8 बजे मन की बात कहने वाले मोदी जी टीवी के सामने आते हैं, कहते हैं कि 500 और 1000 का नोट आज से रद्दी हो गया। किसान, मजदूरों, नौजवानों को लाइन में खड़ा कर दिया। क्या कोई सूट-बूट वाला लाइन में लगा, जवाब मिला नहीं।
कहा मोदी ने 2014 में कहा था कि देश का पैसा स्विस बैंक के खाते से वापस लाएंगे, सबके खाते में 15-15 लाख भेजेंगे, किसी के खाते में पहुंचा, जवाब मिला नहीं पहुंचा। विजय माल्या के 1200 करोड़ रुपये समेत अमीरों का एक लाख 40 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया। 600 करोड़ और माफ करने जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था।
आज किसान आत्महत्या कर रहा है, युवा बेरोजगार है। केंद्र प्रदेश सरकार की मदद नहीं करती। हमने तय किया है दो युवा मिलकर उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे, तकदीर बदलेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि बाराबंकी में मेंथा का उत्पादन होता है जैसे लखनऊ में आम, मुरादाबाद में बर्तन, कानपुर में लेदर। इन उत्पादों को आगे ले जाने के लिए फैक्ट्री लगाएंगे, फूड प्रोसेसिंग करेंगे।
विदेशों में बैठा आदमी जब वह मेंथा से बनी वस्तुओं का प्रयोग करेगा तो उसके आगे मेड इन बाराबंकी लिखा होगा। आम जब विदेशों में जाएगा तो मेड इन लखनऊ लिखा होगा। राहुल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए मुफ्त कोचिंग चलाएंगे। नौजवानों को बैंक से लोन दिलाएंगे। हम दो युवा मिलकर दिखा देंगे कि प्रदेश को बदलना चाहते हैं।