{"_id":"5a3aacf24f1c1b6a118b9234","slug":"51513794802-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आए मासूम की मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली खंभे के स्टे तार में आ रहा था करंट
सुढ़ियामऊ/ बेलहरा (बाराबंकी)। बिजली खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर तीन वर्षीय एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम टेपरा निवासी धर्मराज के घर के पास बिजली का खंभा लगा है। इस खंभे के लगे स्टे वायर में बुधवार सुबह अचानक करंट उतर आया। धर्मराज का पुत्र वैभव अचानक खेलते खेलते पोल के पास पहुंच गया। जैसे ही मासूम ने तार को पकड़ा वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
वहां पर मौजूद घर वाले जब तक उसे तार से अलग करते वह पूरी तरह करंट की चपेट में आ चुका था। परिवारीजन आननफानन मासूम को सीएचसी सूरतगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवारीजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।